मेरठ, जून 9 -- मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को कैसे करें आध्यात्मिक साधना विषय पर संत्सग और गोष्ठी का आयोजन किया गया। आर्य समाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि अपने आप को शरीर नहीं आत्मा मानकर इसकी उन्नति के लिए प्रयास करना ही अध्यात्म है। परमात्मा द्वारा हमें यह मानव शरीर, प्राण, मन और बुद्धि प्रदान किए गए हैं। इनको संयमित और व्यवस्थित करके इनका उपयोग आत्मा उन्नति के लिए करना ही साधना है। हमें शरीर, वाणी और मन का तप करना पड़ता है। मन की प्रसन्नता, सौम्यता, आवश्यक से अधिक न बोलना, ब्रह्मचर्य का पालन, आत्म चिंतन, ईश्वर के प्रति समर्पण भाव और उसका गुण चिंतन करना ही आध्यात्मिक साधना का मार्ग है। मानव कल्याण के कार्य करना कि वास्तव में आध्यात्मिक साधना है। आनंद वर्धन झा, अरविंद गुप्ता, संजय मदान, भानु बत्रा,अपर्णा अग्रवाल, राजी...