जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के द्वारा शरीयत को भारतीय संविधान से बड़ा बताने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई ने सोमवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस विवादास्पद बयान के विरोध में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस मौके पर कहा, मंत्री का यह बयान न केवल संविधान का अपमान नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। ऐसे बयान न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि समाज में भ्रम और विघटन फैलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.