मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- शरीफ नगर के मदरसा मिस्बाह उल उलूम में गुरुवार देर रात्रि जलसे का आयोजन किया गया। मदरसे के चार बच्चों ने कलाम ए पाक को हिफ्ज करके मुकम्मल किया तथा जलसे में उन चारों बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जलसे का आगाज शरीफ नगर निवासी मौलाना सईद उर रहमान ने कलामे पाक की तिलावत से किया। जलसा तकमील हिफज़े कुरान करीम था, जिसमें मुकम्मल होने वाले बच्चे हाफिज मोहम्मद हम्माद शरीफ नगर निवासी, हाफिज मोहम्मद अब्दुल रहमान मुम्बई, हाफिज मोहम्मद माविया एवं हाफिज मोहम्मद जीशान निवासी शरीफ़ नगर की दस्तार बंदी की गई। जलसे के अंत में मौलाना सईद उर रहमान ने सभी से दीन के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए दुआ कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.