मुंगेर, मई 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की देर रात हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र की बहिरा पंचायत के निचली बहिरा गांव में अज्ञात लोगों ने एक बगीचे में लगा दर्जनों फलदार और छायादार पेड़ को काटकर पूरी तरह बगीचा को नुकसान पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार निचली बहिरा गांव निवासी नवल किशोर सिंह का गांव में ही अपना निजी बगीचा है। जहां उन्होंने कई वर्षों से देखरेख कर दर्जनों आम, केला, अमरूद, नारियल के छोटे पेड़, शीशम, सागवान समेत बगीचा में लगे अनेक फलदार और छायादार पौधा लगाया था जो अब धीरे धीरे पेड़ के रूप में तैयार हो गया था। गुरुवार की देर रात शरारती तत्वों ने इन सभी पेड़ों को काटकर बगीचा को काफी नुकसान पहुंचाया। अज्ञात शरारती तत्वों ने बगीचा में लगे सभी फलदार और छायादार पेड़ को काटकर क्षतविक्षत कर दिया है। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.