रायबरेली, दिसम्बर 16 -- बछरावां संवाददाता। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार को निगोहां से श्री राजनगर रेलवे स्टेशन के बीच अराजक तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने से गेट का शीशा चटक गया। आरपीएफ ने मामले के रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू की है। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज को जाने वाली 22549 वंदे भारत ट्रेन सोमवार की दोपहर केबी 2 कोच में निगोहां और श्रीराज नगर के बीच में शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंका गया। पत्थर फेंकने से ट्रेन के गेट का शीशा चटक गया। ट्रेन जब रायबरेली स्टेशन पर पहुंची तब इस बात का पता रेल के चालक को हुआ। मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। आरपीएफ ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। आरपीएफ के प्रभ...