लखनऊ, मार्च 29 -- जुलूस मार्ग पर सुरक्षा कड़ी रहेगी डीजीपी ने कई निर्देश दिए लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ईद व रामनवमी पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जुलूस के रास्ते पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस कमिश्नरों व पुलिस अधीक्षकों को ऐसे ही कई निर्देश दिए। डीजीपी ने निर्देश दिया कि ईद व रामनवमी पर सुरक्षा के लिहाज से शहर को सेक्टर व जोन में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों की डयूटी लगाई जाए। साथ ही अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट व अतिरिक्त डयूटी लगाई जाए। जहां जरूरी हो, वहां रूफटॉप डयूटी अवश्य लगाई जाए। बाजारों में पर्याप्त अग्निशमन की व्यवस्था रखी जाये। यह भी देखने को कहा गया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.