मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- पारू। दाउदपुर गांव से पिकअप पर लोड 73 कार्टन शराब बरामदी मामले में पुलिस ने जितेंद्र कुमार, जाफरपुर निवासी छोटू कुमार तथा पिकअप के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई शंकर प्रसाद ने बताया कि रविवार की अहले सुबह दाउदपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी पिकअप पर टमाटर और प्याज की बोरी के नीचे छुपाकर रखी गई 73 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई थी। मामले में दो तस्करों को नामजद और पिकअप मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.