मधुबनी, जून 23 -- लौकही। लौकही एवं खुटौना थाना पुलिस ने सोमवार को अलग- अलग कार्रवाई कर 756 लीटर नेपाली शराब से भरी स्कॉर्पियो और 48 लीटर बियर बरामद कर लिया। लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धबही के निकट 756 लीटर नेपाली शराब से भरी स्कॉर्पियों को बरामद कर लिया। धंधेबाज पुलिस द्वारा पीछा करने की भनक पा शराब से भरी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में खुटौना- जयनगर रोड से एक बाइक सहित 48 लीटर वीयर के साथ दो धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान लदनिया थाना के धरमवन गांव के दिनेश सदाय को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.