गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर रफ्तार और शराब का जानलेवा मेल एक बार फिर बड़े हादसे का सबब बना। सेक्टर-48 स्थित ऑफिस से काम खत्म कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की गाड़ी को नशे में धुत इनोवा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पीड़ित की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑफिस से घर लौटते समय हुआ हादसा दिल्ली के नजफगढ़ छावला निवासी राजीव बिष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित स्पीनी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम जब वह अपनी टाटा पंच गाड़ी से घर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। नशे में धुत थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.