मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, , एक संवाददाता। रंगों के पर्व होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और 'ड्राय स्टेट' बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मुंगेर उत्पाद विभाग ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शहरी इलाकों से लेकर सुदूर दियारा और जंगली क्षेत्रों तक 'सर्च एंड सीज' अभियान तेज कर दिया गया है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। गंगा दियारा क्षेत्र, जो भौगोलिक दुर्गमता के कारण अब तक शराब तस्करों के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था, अब प्रशासन की सीधी रडार पर है। उत्पाद विभाग की टीमें अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से गंगा के बीच टापुओं और ऊंचे कास के जंगलों की निगरानी कर रही हैं। ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर की गई छापेमारी में जनवरी माह में 3,00,945 लीटर तथा फरवरी माह में 1,75,460 लीटर अर्धन...