महाराजगंज, मई 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा ओड़वलिया के ग्रामीणों में गांव के पास संचालित शराब की भट्ठी को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर शराब भट्ठी हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भट्ठी बंद की जाए, क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई व ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति, संजय, महेंद्र, अरविंद, संजय गोंड, जड़ावती, सुधा, अंगिरा, पुष्पा, भानमती ने कहा कि गांव में शराब की भट्ठी खुल जाने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। इसके कारण महिलाओं व बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन झगड़े, घरेलू हिंसा व नशे की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्कूल के पास ही यह भट्ठी होने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.