छपरा, फरवरी 5 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी में शराब बेचने से मना करने पर महिला को कट्टा दिखा धमकाया गया। साथ ही उसके साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पड़ोसी शराब की बिक्री करते हैं। वह पड़ोसियों को शराब बेचने के लिए बराबर मना करती थी। इसी को लेकर जब वह शाम में अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी कुछ लोग उसके घर पर चढ़ गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक हमलावर हाथ में कट्टा लिए हुए था और उसे धमकाया कि अगर ज्यादा शॉट शराबा करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने इस संबंध में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। जालसाज एटीएम बदल तीस हजार रुपए उड़ा लिए दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार में ग्रामीण का एटीएम बदल कर साइबर जालसाजों ने तीन बार में उसके खाते से तीस हजार र...