गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- गाजियाबाद। शराब की बिक्री पर छूट के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष निमित यादव ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री पर एक पर एक फ्री के ऑफर दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में शराब खरीदने की होड़ सी लग गई है। इससे समाज में नैतिक पतन की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश में फ्री ऑफर शराब को प्रोत्साहन के रूप में पेश किए जाने जैसा है। ज्ञापन में इस फ्री ऑफर को तत्काल बंद करने, यूपी में शराब के प्रचार प्रसार को बंद करने, शराब बंदी के लिए जागरुकता अभियान चलाने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.