मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के निकट से शुक्रवार को पुलिस ने 30 पेटी विदेशी शराब, दो पिकअप, दो बाइक व पांच मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने पांच धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें हथौड़ी के कन्हाई कुमार, मिथुन कुमार, दीपक कुमार यादव, मदन कुमार व रमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में पहले एक धंधेबाज पकड़ा गया। उसकी पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर शराब के धंधे से जुड़े चार अन्य धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.