छपरा, मार्च 12 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला बाजार पर शराब पी रहे सीमावर्ती मशरक प्रखंड की गंगौली पंचायत के उप मुखिया सहित पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने बताया कि संध्या गश्ती में निकली पुलिस टीम की डोईला बाजार पर शराब पी रहे छह लोगों पर नजर पड़ी। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे लेकिन पुलिस के जवानों ने दौड़कर सभी को पकड़ लिया। इनमें मशरक प्रखंड की गंगौली पंचायत के उप मुखिया विकास कुमार, इसुआपुर थाना क्षेत्र के जयथर गांव के जनक राय , डोईला गांव के बबन महतो , लौंवा गांव के हीरालाल राम , महुली गांव के नरेश राय , गंगाई गांव के तूफान कुमार शामिल हैं। छापेमारी टीम में पुलिस बल के साथ अंचलाधिकारी सतीश कुमार, अपर पुलिस थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एएसई सुधांशु कुमार,पीएसआई महमद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.