मोतिहारी, मार्च 9 -- घोड़ासहन।शराब के नशे में शहर के व्यस्ततम भगत सिंह चौक पर महिला के साथ सरेआम आपत्तिजनक व्यवहार करते युवक को गिरफ्तार कर पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के नोनौरा ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की शाम वह पति के साथ घोड़ासहन बाजार में खरीददारी करने के लिये आयी थी। शाम को लौटते समय भगत सिंह चौक पर खड़ी थी तभी एक युवक गाली देते उसके पास आया और उसकी साड़ी खींचने लगा। शोर मचाने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। पति के द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक की पहचान भगवानपुर कोटवा घोड़ासहन के वार्ड संख्या-3 निवासी मथुरा साह के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। युवक के मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.