प्रयागराज, जनवरी 24 -- सरायइनायत के लोढ़वा गांव में शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान एक युवक ने एक व्यक्ति का अंगूठा दांत से काट कर अलग कर दिया। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के दो लोगों को शांति भंग में चलान किया, फिर दो दिन बाद एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए भेजा। बताया गया कि बुधवार शाम छह बजे लोढ़वा गांव निवासी 53 वर्षीय फूलचंद पासी की दुकान के सामने रोड पर टॉटो में बैठकर यरना करौंदा गांव निवासी रोहित व चालक शराब पी रहे थे। फूलचंद ने दुकान के सामने शराब पीने से मना किया तो वे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह फूलचंद से भिड़ गए और दांत से एक हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। फूलचंद की तरह मिलने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए भेजा। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.