मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव बिराल के पास अज्ञात लोगों को शराब पीने से रोकने पर दो चौकीदारों पर हमला कर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बिराल में एक्सप्रेसवे पर हाई टेंशन लाइन के डायवर्जन का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने मशीनों की सुरक्षा के लिए बागपत के गांव तूगाना निवासी राजकुमार पुत्र सेवाराम और गांव जोला निवासी कामिल पुत्र अख्तर को चौकीदार रखा हुआ है। बीती रात्रि कुछ अज्ञात व्यक्ति साइट पर शराब पीने के लिए आए। जब राजकुमार और कामिल ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.