कन्नौज, फरवरी 3 -- कन्नौज,संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा गांव में सोमवार रात शराब पीने और जमीन बेचने से मना करने पर इकलौते बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित बेटे सौरभ को गिरफ्तार करते हुए तमंचा बरामद कर लिया है। वहीं हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा रहा। गांव जलालपुर पनवारा निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र पाल खेती के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में बने दो मंजिला मकान में वह मवेशियों के साथ रात में रुकते थे, जबकि पत्नी बबली पाल, दो बेटियां और इकलौता बेटा सौरभ गांव के मकान में रहते थे। सौरभ ऑटो चालक था और शराब का आदी बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो अक्सर शराब के लिए रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.