लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव निवासी तीन युवकों की हालत शराब पीने से गंभीर हो गई है। इन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो निवासी तीन युवक ललिंदर उरांव, आयुष उरांव और शिवलाल उरांव ने शुक्रवार को शराब पी थी। शराब मिलावटी बतायी जा रही है। शराब पीने के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ने लगी। तो परिजनों ने युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि लोहरदगा के ग्रामीण और अर्द्धशहरी इलाकों में अवैध शराब की खरीद-बिक्री खुलेआम हो रही है। इस पर पुलिस और उत्पाद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.