किशनगंज, जून 11 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया। शराब पीने व शराब के साथ नौ लोगों को पकड़ा गया।जिसमें शराब पीने के आरोप में आठ लोगों को पकड़ा गया व शराब के साथ एक युवक को पकड़ा गया।कार्रवाई में उत्पाद निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार के अलावा अन्य शामिल थे।पकड़े गए सभी युवक बंगाल से शराब पीकर आ रहे थे। शराब के साथ पकड़े गए एक युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.