महाराजगंज, फरवरी 12 -- परतावल(महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित महुआ-महुई गांव में मंगलवार की आधी रात शराब पीने के लिए गिलास व पानी देने से मना करने पर एक मनबढ़ ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित परसिया इंदरपुर गांव निवासी अजीत सिंह (29) काफी मनबढ़ है। मंगलवार की आधी रात वह महुआ-महुई गांव में अपने परिचित महेंद्र गौड़ के घर पहुंचा। उसने महेंद्र का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर उसने शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगा। महेंद्र ने उससे कहा कि आधी रात हो गई है। वह अपने जाए और आराम से बैठकर शराब पीए। इस बात पर अजीत सिंह भड़क गया और महेंद्र को भला-बुरा कहने लगा। महेंद्र ने उसे धक्का दे दिया तो वह गिर गया। अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.