प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- शहर के पुराना सोहबतियाबाग में संदिग्ध हालात में अंकित उर्फ गोलू की हुई मौत का जार्जटाउन पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। गोलू की शराब पीने के दौरान विवाद में उसके दोस्त ने ही सिर पर लोहे की पाइप से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी आनंद प्रकाश भारतीया को सीएमपी डिग्री कॉलेज के पीछे सुलभ शौचालय के समीप से गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य वांछित की तलाश की जा रही है। पुराना सोहबतियाबाग निवासी 26 वर्षीय अंकित उर्फ गोलू बैनर-पोस्टर लगाने का काम करता था। वह शनिवार रात पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाले आनंद प्रकाश भारतीया उर्फ छोटे राजा से मिलने गया था। दोनों छत पर बैठे थे। लेकिन दूसरे दिन रविवार सुबह गोलू का सड़क किनारे लहूलुहान शव मिला था। सिर के पीछे चोट के गंभीर निशान भी मिला था। मृतक के बड़े भाई...