शामली, मार्च 25 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावडी में ई-रिक्शा चालक की गला घोटकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शराबी दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी दोस्त मृतक की ई-रिक्शा बेचकर अपने शराब के शौक को पूरा करने के लिए अपराध कर बैठे। पुलिस ने पकडे गए हत्यारोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा व घटना में प्रयोग किया गया पेंचकश बरामद किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 मार्च को गांव बहावडी के जंगल में दयानंदनगर निवासी संदीप कर्णवाल का शव बरामद किया गया था। जिसके संबंध में मृतक की पत्नी ममता कर्णवाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। शामली कोतवाली पुलिस ने इस मामला का खुलासा किया है और संदीप कर्णवाल की हत्या के मामले में दो शराबी दोस्तों गौरव उर्फ लक्की पुत्र ओमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.