भभुआ, मई 3 -- अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने की शराब पीने की पुष्टि सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में किया गया पेश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। कैमूर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब पीने के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की अस्पतालों में चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ मामला दर्ज उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। बेलांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार बिछियां गांव के राजेन्द्र कुमार व खजुरा गांव के संजय कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। भगवानपुर पुलिस ने पहड़ियां खुर्द गांव से बाघबली बिंद के पुत्र सोनू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थाने के मुंशी नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की शराब पीने क...