किशनगंज, जून 19 -- किशनगंज । उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात शराब पीने वालों के विरुद्ध रामपुर चेक पोस्ट व विभिन्न चेक पोस्टों में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान बंगाल से शराब पीकर जिले में प्रवेश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात उत्पाद निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में रामपुर चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे तीन लोगों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शराब पीने की जांच की गई।जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.