किशनगंज, फरवरी 17 -- किशनगंज, संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया। जिसमें सभी चेक पोस्टों में वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान 2 युवकों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।कार्रवाई में अवर निरीक्षक उत्पाद डॉ़ सुनील कुमार शामिल थे। उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक,गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया गया। हिरासत में लिये गये युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.