शामली, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के एलम में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 5 आरोपी युवको को रोकना महंगा पड़ गया। मामले में शराबी युवको ने चाचा में भतीजे पर धार धार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के लिए गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। एलम के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी बलराम पंवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते गुरुवार देर रात्रि को उनके मकान के नीचे कुछ युवक शराब पीकर नशे में गालियां दे रहे थे। जब उनको ऐसा करते काफी समय हो गया तो पीड़ित बलराम पंवार ने परिवार में महिला व बेटी होने का हवाला देते हुए उनको ऐसा ना करने से रोक दिया। पीड़ित की नसीहत से आग बबूला नशे में धुत युवको ने पीड़ित पर धार धार हथियार से हमला बोल दिया। पीड़ित के शोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.