अररिया, फरवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार को संध्या गस्ती के दौरान अलग अलग जगह से शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को हिरासत लेकर सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अररिया भेज दिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को हिरासत मेंलेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की है। हिरासत में लिए गए युवक परवत्ता वार्ड संख्या आठ राजेश ठाकुर पिता दयानन्द ठाकुर व लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 4 निवासी अमित कुमार पासवान पिता विश्व नाथ पासवान बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...