रुडकी, दिसम्बर 30 -- नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यह विशेष चेकिंग मंगलवार शाम से प्रारंभ हो चुकी है, जो एक जनवरी तक लगातार जारी रहेगी। अभियान के तहत जिले के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। नए साल पर शराब पीकर यातायात नियमों को तोड़ने वालों और हुड़दंग मचाने वालों पर नियंत्रण व रखने के लिए डीएम मयूर दीक्षित और आरटीओ डॉ. अनीता चमोला निर्देशन में सर्च अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नए साल के दौरान किसी भी कीमत पर सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...