गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शाम ढ़लते ही बनियाडीह फुटबॉल ग्राउंड में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शाम ढ़लने के बाद असामाजिक किस्म के लोग ग्रुप बनाकर ग्राउंड में अलग-अगल जगहों पर शराब की बोतल लेकर बैठ जाते हैं। हद तो यह है कि शराब पीने के बाद बोतल भी मैदान में फोड़ देते हैं। इससे मॉर्निंग वॉक करनेवाले लोगों व ग्राउंड में खेलकूद करनेवाले बच्चों को भारी परेशानी होती है। असामाजिक तत्वों के इस तरह के कुकृत्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनियाडीह क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड एकलौता मैदान है। यहां सुबह व शाम में महिलाएं भी टहलने पहुंचती हैं। असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण महिलाएं ग्राउंड जाने में अब हिचकती है। स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल पुलिस से अंधेरा होने के बाद बनियाडीह ग्राउंड में पेट्रोलिंग करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.