देवघर, मई 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा मोड़ और रांगा मोड़ से दो बाइक चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा। पकड़े गए चालकों में एक रोहिणी का निवासी है, जबकि दूसरा बिहार के कटोरिया का रहने वाला बताया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों का स्वास्थ्य जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों चालकों को देवघर कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने जुर्माना लगाते हुए उन्हें सख्त चेतावनी के साथ छोड़ने का आदेश दिया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.