ललितपुर, फरवरी 9 -- नेहरू नगर स्थित देवगढ़ रोड पर देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर मुहल्लेवासियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। सोमवार को मुहल्ले में रहने वाले कई महिला और पुरुष कलेक्ट्रेट आए तथा यहां प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में यह दुकानें खोली गयी। जिसके बाद से उनका सुख चैन छिन गया है। यहां दिनभर लोग शराब पीते रहते हैं। नशे में होने के बाद नशेबाज सड़क के बीचोबीच और गलियों में लघुशंका करते हैं। जिस कारण लड़कियों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। इन नशेबाजों के कारण कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। विरोध दर्ज करने पर नशेबाज आक्रामक होकर मारपीट और लड़ाई झगड़े को आमादा हो जाते हैं। मुहल्ले के कई स्कूली बच्चों, किशोरियों और महिलाओं ने अपना रास्ता बदल दिया है। पिछले वर्ष भ...