चंदौली, फरवरी 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिला पुलिस सड़क, कार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे जगहों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी ने कह कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मादक पदार्थों और शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.