जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर के गोलमुरी के गाढ़ाबासा में सोमवार देर रात तंत्र विद्या के चक्कर में दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चापड़ भी बरामद किया है। मृतक अजय उर्फ झंटू एक पेंट दुकान में काम करता था। जानकारी के मुताबिक,अजय उर्फ झंटू (22) के दोस्त संदीप को तंत्र विद्या में ज्यादा विश्वास है। वह सोमवार शाम को अजय को अपने साथ कमरे में ले गया और वहां शराब पिलाई। इसके बाद 12 बजते ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोग अजय की चीख सुनकर कमरे की ओर गए तो देखा कि अजय लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दौरान हाथपाई में संदीप भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने संदीप को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। घायल अजय को टीएमएच पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.