पिथौरागढ़, मार्च 21 -- बेरीनाग, संवाददाता। उडियारी बैंड में शराब की दुकान खोलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब विधायक भी आंदोलन में कूदते नजर आ रहे हैं। यहां तक उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठने का भी ऐलान किया है। उडियारी बैंड में शराब की दुकान खोलने के विरोध में आंदोलनरत महिलाओं को विधायक फकीर राम टम्टा का साथ मिला है। शुक्रवार को विधायक टम्टा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शराब की दुकान नहीं खोले जाने को लेकर उन्होंने डीएम और जिला आबकारी अधिकारी से बात कर आदेश निरस्त करने को कहा है। कहा कि ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए उडियारी बैंड में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि अगर इसके बाद भी जबरन शराब की दुकान खोली जाती हैं तो ग्रामीणों के साथ वह भी धरने में बैठ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.