नई दिल्ली, फरवरी 13 -- विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर पति की हेल्थ पर बात की थी। कविता ने बताया था कि विनोद एक दिन में 40 से 80 सिगरेट पी जाते थे। उन्हें शराब पीना भी मना था। उनकी पत्नी का कहना है कि विनोद को पहले लंग कैंसर हुआ और ठीक हो गया। उनका निधन ब्लैडर कैंसर से हुआ था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जिनकी जिंदगी शराब ने बर्बाद कर दी।1. मीना कुमारी 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर मीना कुमारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल थीं, निजी जिंदगी में उतनी ही अकेली। अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव और डिप्रेशन की वजह से उन्हें शराब की लत लग गई। मात्र 38 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की वजह से उन्हें जाने से हाथ धोना पड़ा।2. गुरु दत्त भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली फिल्म मेकर्स और एक्टर्स में से एक गुरु ...