जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। डिमना रोड की शराब दुकान में धमकी देने वाले अपराधी स्वराज गगराई को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है। शराब दुकानदार ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति दुकान में आकर धमकी दे रहा है। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंची और उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्तौल मिली। इससे पहले भी स्वराज 12 सितंबर 2023 को शराब दुकान में फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.