मऊ, अप्रैल 2 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसा बाजार में संचालित शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पहसा-इटौरा मार्ग जाम कर दिया। दुकान को अन्यत्र स्थापित करने की मांग को लेकर नारेबाजी किया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन महिलाएं कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। मामला बिगड़ता देख कुछ ही समय में तहसीलदार सदर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर शांत कराया। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि विगत वर्ष भी शराब की दुकानों को यहां से हटाने के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। जिसमें उन्होंने उक्त समस्या के समाधान का मौखिक आश्वासन भी दिया था। लेकिन मार्च के महीने में ठेके बदलने के बावजूद दुकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.