लखनऊ, अप्रैल 10 -- चौक बजाजा में रस्तोगी धर्मशाला के पास शराब दुकान आवंटित होने के विरोध में 10वें दिन भी व्यापारियों और स्थानीय महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने के लिए गुरुवार को सुंदरकांड का पाठ किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा पहुंचे। विधायक नीरज बोरा ने धरने पर बैठे व्यापारी नेता अदीश जैन को लस्सी पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। इसके बाद जिलाधिकारी से बात की। विधायक ने दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया। पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, व्यापारी नेता विनोद महेश्वरी, दीपू खत्री, शालू टंडन, सिद्धार्थ जैन, अरविंद, श्याम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व अन्य ने बताया कि धर्मशाला के साथ ही किलकारी शिशु बाल चिकित्सालय है। केजीएमयू में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को धर्मशाला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.