देवरिया, फरवरी 12 -- बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड के ग्राम पंचायत प्रताप छापर में प्रधान पद पर जड़ी सिंह के भाई कृष्णकांत सिंह पुत्र ध्रुव सिंह निर्विरोध निर्वाचित होंगे। दीपावली के दिन अजीत सिंह जड़ी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। ग्राम पंचायत प्रतापछापर के प्रधान जंजीरहा निवासी अजीत सिंह उर्फ जड़ी की दीपावली की रात बदमाशों ने जुआ खेलने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दिया था। इसके बाद से ही प्रधान का पद रिक्त था। पंचायत उप चुनाव में मृतक प्रधान जड़ी सिंह की मां जोगनी देवी व बड़े भाई कृष्णकांत ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन जड़ी की माता जोगनी देवी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। जिससे कृष्णकांत का निर्विरोध निर्वाचन होने का रास्ता साफ हो गया। ...