गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जादोपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई तो पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव का अमरजीत यादव बताया गया है। मामले में पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने उसे न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल 2025 को आरोपित अमरजीत यादव के खरगौली स्थित सारण बांध पर होने की जानकारी पुलिस की टीम को मिली थी। उसके बाद पुलिस की टीम जब मौके पर उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस के साथ नोंक-झोंक करने के साथ हीं गाली-गलौज व मारपीट करते हुए अमरजीत यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। वहीं पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर उसे क्ष...