भभुआ, फरवरी 2 -- (पेज तीन) रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के राजा के अकोढ़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार छापेमारी करने गई पुलिस का तस्करों ने विरोध करते हुए रोक दिया। लेकिन, पुलिस के सामने उनका विरोध नहीं चला तलाशी के दौरान पांच लीटर देसी शराब को जब्त कर शराब बेचने के बाद में अकोढ़ी गांव के जितेंद्र बिंद, उसकी पत्नी फूलकुमारी देवी और शराब पीने के मामले में इसी गांव के पिपिल पांडेय को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस टीम द्वारा जितेंद्र बिंद के घर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि जितेंद्र की पत्नी फूलकुमारी देवी द्वारा पुलिस का विरोध करते हुए घर में नहीं घुसने दिया गया। लेकिन, पुलिस टीम द्वारा किसी तरह घर में घुसकर शराब के साथ उन्हें गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पीएचसी में मेडिकल जांच कर...