कोडरमा, सितम्बर 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि शराब तस्करों के लिए जरगा का इलाका सेफ जोन बनता जा रहा है। यहां भारी मात्रा में शराब बनायी जाती है। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एएसआई सुबोध कुमार सिंह, अभिताब देव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव में पहुंची तो देखा गया कि महुआ शराब बनायी जा रही थी। मौके से पुलिस ने करीब 10 गैलन महुआ शराब जब्त कर नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.