अररिया, दिसम्बर 10 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत स्थित भंगहा वितरणी नहर के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार शराब तस्कर की बाइक ने सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय वृद्ध किसान को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक इतनी तेज रफ्तार थी कि वृद्ध कुछ दूर आगे जाकर गिरा और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों दोनों को खदेड़कर पकड़ा फिर जमकर पिटाई कर दी। इधर सूचना पर नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन बोतल नेपाली शराब भी बरामद किया। लोगों का कहना था कि घटना के बाद शराब सड़क पर बिखर गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने इसे लूट लिया। मृतक खूटन सादा पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी ढक्कन सादा का बेटा था। प्राप्त जानकारी अनुसार खूटन...