मधुबनी, फरवरी 19 -- जयनगर,एक संवाददाता। दुल्लीपट्टी मुखिया पति बीरेंद्र यादव समेत दो आरोपित को एक्साइज विभाग ने शराब धंधेबाजी मामले में गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कारवाई एक्साइज विभाग के मधुबनी टीम ने किया है। एक्साइज सुपरिटेंडेंट बी.के. ठाकुर ने बताया कि बुधवार की देर रात मधुबनी-दरभंगा सड़क मार्ग पर एक कार में 120 लीटर विदेशी शराब संग रामचंद्र यादव नामक शराब धंधेबाज को पकड़ा गया। जिसे पूछताछ में दुल्लीपट्टी के बीरेंद्र यादव से शराब खरीदने की बात बताया। जिसके निशानदेही पर त्वरित कारवाई करते हुए बीरेंद्र यादव को दुल्लीपट्टी से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। करीब 6 महीने पूर्व एक्साइज टीम द्वारा बीरेंद्र यादव के गोदाम से भी भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया था। गोदाम माल...