मेरठ, जून 17 -- मेरठ/किठौर। किठौर क्षेत्र में शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन के घर से ठेके के 60 हजार रुपये चोरी हो गए। सेल्समैन की पत्नी ने अपने देवर और देवरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। किठौर के झीड़ियो गांव की रहने वाली मिथिलेश सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि उसका पति सुभाष शराब के ठेके पर सेल्समैन है। 22 मई को सुभाष ठेका बंद करने के बाद पूरे दिन की सेल के 60 हजार रुपये घर लाया। आरोप है कि रात को उसकी देवरानी और देवर ने यह रकम चोरी कर ली। इस मामले में थाने में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस घर पहुंची तो महिला के ससुर और अन्य ससुराल वालों ने महिला और उसके पति पर दबाव बनाकर पुलिस को वापस भेज दिया। इसके बाद से पुलिस लगातार महिला और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.