फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जेएनवी रोड पर संचालित कंपोजिट शराब दुकान के ठेकेदार के पति से पुलिस ने मारपीट की। जबरन बंधक बनाकर गाड़ी में बैठा लिया और पुलिस एनकाउंटर करने की धमकी देने लगी। पीड़ित की सुनवाई जब पुलिस ने नहीं की तो इस पर सीजेएम न्यायालय में दरोगा और आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ याचिका दायर की गयी है। बनखड़िया के अंशुमन शाक्य की पत्नी के नाम जेएनवी रोड पर कंपोजिट शराब की दुकान है। न्यायालय में दी गयी अर्जी में अंशुमन ने कहा कि 21 दिसंबर की रात दरोगा अमित गंगवार शराब की दुकान पर आये । उस समय दुकान बंद हो चुकी थी और वह शराब की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अपमानित करते हुए लात घूंसों से मारा पीटा और गाड़ी में बैठाकर कमालगंज ले जाने लगे। पुलिस वले कह रहे थे कि एनकाउंटर करना है। तभी एक पुलिस कर्मी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.