गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली सेक्टर एक में खुले शराब के नये ठेके के विरोध में शुक्रवार शाम को भी लोगों ने प्रदर्शन किया। दिन में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर ठेका बंद कराने की मांग की और शाम को जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वैशाली सेक्टर एक में आबकारी विभाग ने नया ठेका आवंटित किया था, जो एक अप्रैल से चल रहा है। गुरुवार दोपहर को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था और शुक्रवार को पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने लोगों के साथ जाकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। शुक्रवार शाम को आसपास रहने वाले पुरुष व महिला बड़ी संख्या में ठेके पर पहुंचे और नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि ठेका तीन स्कूल और एक अस्पताल से चंद कदम की दूरी पर खोला गया है। इससे माहौल खराब होना शुरू हो गया है। लोग ठेके के पास कार खड़ी कर खुले में शराब पीते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.