सहरसा, फरवरी 13 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने पटोरी बाजार के समीप शराब जब्त मामले में गिरफ्तार चालक से आवश्यक पुछताछ की। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार चालक दुमका निवासी मो. कलाम को पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर गंतव्य जगह पर पहुंचने की सूचना दी जाती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के दौरान कुछ जानकारी उपलब्ध हुई है जिसके आधार पर कारोबारी एवं इससे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। मालूम हो कि सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पटोरी बाजार के समीप गुप्त सूचना के आधार पर डीआईयू एवं बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुये एक ट्रक को जब्त किया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक में बने तहखाने से 60 कार्टन(518.4 लीटर) शराब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.